महाराष्ट्र में रियल एस्टेट डेवलपर से ₹164 करोड़ की उगाही की कोशिश के आरोप में 6 लोग अरेस्ट
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक रियल एस्टेट डेवलपर से ₹164 करोड़ की उगाही की कोशिश करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, मुख्य आरोपी एक बिल्डर है जिसने रियल एस्टेट डेवलपर से उसके खिलाफ ईडी से जांच करवाने की बात कही थी। मुख्य आरोपी एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में पीड़ित का पार्टनर रहा था।