महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार से राज्य के रेस्टोरेंट्स को रात 12 बजे जबकि दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक के बाद यह फैसला लिया। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य के एम्यूज़मेंट पार्कों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।