महाराष्ट्र में वृद्धाश्रम में मिले 75 वर्षीय बुज़ुर्ग ने की 70 साल की महिला से शादी

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के एक वृद्धाश्रम में 75-वर्षीय बाबूराव पाटिल नामक शख्स ने 70-वर्षीय अनुसया शिंदे नामक महिला से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों वृद्धाश्रम में मिले थे और आश्रम के एक ड्राइवर ने उनकी शादी की कानूनी शर्तें पूरी कीं। शादी में शामिल हुए एक ग्रामीण ने बताया कि दोनों के जीवनसाथियों का निधन हो चुका है।