महाराष्ट्र में शख्स ने पड़ोसी के 5 वर्षीय बेटे व 4 वर्षीय बेटी को दूसरी मंज़िल से दिया धक्का

ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने अपने पड़ोसी के 5 वर्षीय बेटे व 4-वर्षीय बेटी को दूसरी मंज़िल से धक्का दे दिया जिसमें लड़के की मौत हो गई जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को बच्चों की मां से अपनी पत्नी की दोस्ती पसंद नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।