महाराष्ट्र में शख्स ने बनाई 36 फर्ज़ी जीएसटी कंपनियां, जेनरेट किए ₹132 करोड़ के बिल

महाराष्ट्र में एक शख्स को 36 नकली जीएसटी कंपनियां बनाकर उनसे ₹132 करोड़ के नकली बिल जेनरेट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फर्ज़ी बिल के आधार पर कथित तौर पर ₹23 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया था। सीजीएसटी आयुक्त कार्यालय (भिवंडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।