महाराष्ट्र में कोविड-19 की संशोधित गाइडलाइन्स के तहत, 50% की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट्स, दुकानें, जिम और पार्लर/सलून रोज़ाना रात 10 बजे तक खुल सकते हैं। मल्टीप्लेक्स, थिएटर्स व धार्मिक स्थल बंद रहेंगे और प्राइवेट ऑफिस 24 घंटे काम कर सकते हैं। बंद जगह में शादी समारोह में अधिकतम 100 अतिथि या 50% क्षमता के साथ लोग शामिल हो सकेंगे।