महाराष्ट्र में 'सोशल मीडिया लैब' हुआ सक्रिय, सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाले 3,000 पोस्ट हटे

मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर नज़र रखने के लिए 'सोशल मीडिया लैब' को सक्रिय किया गया है। बकौल पुलिस, अब तक ऐसे करीब 3,000 पोस्ट हटाए गए हैं। गौरतलब है, नाशिक में धार्मिक स्थलों पर केवल अनुमति लेकर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति देने का फैसला किया है।