महाराष्ट्र सरकार ने आयातित स्कॉच व्हिस्की पर 50% तक घटाया आबकारी शुल्क

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि महाराष्ट्र सरकार ने आयातित स्कॉच व्हिस्की पर आबकारी शुल्क 50% तक घटाया है। अधिकारी के अनुसार, "आयातित स्कॉच व्हिस्की पर आबकारी शुल्क को उत्पादन लागत के 300% से घटाकर 150% किया गया है।" बकौल अधिकारी, "राजस्व बढ़कर ₹250 करोड़ हो सकता है...बिक्री एक लाख बोतलों से बढ़कर 2.5 लाख बोतल हो सकती है।"