महाराष्ट्र सरकार राज्य में जल्द ही ईंधन पर घटाएगी वैट: सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही ईंधन पर वैट कम करेगी। शिंदे ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद बहस के दौरान कहा कि वैट घटाने पर अंतिम निर्णय राज्य की कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा। सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया।