महाराष्ट्र से लापता हुई 16 वर्षीय यूट्यूबर 'बिंदास काव्या' एमपी में ट्रेन में मिली

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से लापता रिपोर्ट हुई 16-वर्षीय यूट्यूबर लड़की शनिवार को इटारसी स्टेशन (मध्य प्रदेश) पर कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली। जीआरपी के अनुसार, 'बिंदास काव्या' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली लड़की ने माता-पिता द्वारा डांटने के बाद घर छोड़ दिया था। बकौल जीआरपी, लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।