उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई के एक नए बस स्टॉप का शनिवार को वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आखिरकार मुंबई को विश्वस्तरीय बस स्टॉप मिलेंगे...एक्सरसाइज़ बार और 'कूल' ग्रीन टॉप जैसे इनोवेटिव फीचर्स देखकर भी काफी अच्छा लगा।" गौरतलब है, मुंबई के कुल 105 बस स्टॉप का कायाकल्प किया जाएगा जो अधिक साफ, अधिक सुरक्षित और अधिक आकर्षक होंगे।