inshorts

महिंद्रा ने पंजाब में भोजनालय चला रहे 2 भाइयों का वीडियो किया शेयर, कहा- यहां खूब खाऊंगा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अमृतसर (पंजाब) में भोजनालय चला रहे 17 व 11 वर्ष के भाइयों का वीडियो शेयर कर लिखा है, "मेरे लिए यह सबसे साहसी बच्चों में शामिल हैं।" उन्होंने कहा, "अगली बार जब अमृतसर आना हुआ तो यहां खूब खाना खाऊंगा।" गौरतलब है, पिछले साल पिता के निधन के बाद से दोनों भाई भोजनालय चला रहे हैं।