उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कबाड़ की चीज़ों से इलेक्ट्रिक जीप बनाने वाले एक शख्स का वीडियो शेयर किया है। महिंद्रा ने वीडियो के साथ लिखा, “मुझे विश्वास है कि भारत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के क्षेत्र में अग्रणी होगा…गौतम (इलेक्ट्रिक जीप बनाने वाले) और उनकी टीम आगे बढ़े।” महिंद्रा ने अपने कर्मचारियों से गौतम से संपर्क करने को भी कहा है।