inshorts

महिंद्रा ने शेयर किया 'ट्री टनल' का वीडियो; गडकरी से पूछा- क्या हम ऐसी टनल बना सकते हैं?

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'ट्री टनल' का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, "मुझे टनल पसंद हैं लेकिन मैं इस तरह की टनल से जाना ज़्यादा पसंद करूंगा।" उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए कहा, "क्या हम नई ग्रामीण सड़कों (जो बन रही हैं) पर इस तरह की टनल बना सकते हैं?"