उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपनी 1972 की तस्वीर शेयर की है, जिस समय वह 17 साल के थे और लिखा, "अपनी जवानी के सबसे अच्छे वीकेंड को याद करते हुए।" उन्होंने कहा, "मैं अक्सर ट्रकों पर सवार होकर 'बॉम्बे' से 'पूना' तक की यात्रा करता था। शायद यही वह समय था जब खुली सड़क के लिए मेरा प्यार शुरू हुआ।"