महिला इन्फ्लुएंसर ने गाली देते हुए एक कुत्ते के मुंह पर लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माफी मांगी है। माफी मांगने वाले अपने वीडियो में महिला इन्फ्लुएंसर ने कहा, "मैं जानवरों से बहुत प्यार करती हूं…मुझे अपने किए का पछतावा है...मैं किसी भी जानवर को चोट नहीं पहुंचाने का संकल्प लेती हूं।"