मुंबई के कांदिवली में बुधवार रात को ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे जांच चल रही है। बकौल खबर, पुलिस को मौके से 4 सुसाइड नोट मिले हैं।