गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस शनिवार सुबह थाना सूरजपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसके चलते 20-वर्षीय महिला की मौत हो गई। बकौल पुलिस, हादसे में 4 अन्य महिलाएं मामूली रूप से घायल हुईं। पुलिस ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया।