महिला कर्मचारी का रेप करने के आरोप में श्रम विभाग का अधिकारी राजस्थान में अरेस्ट

कोटा (राजस्थान) पुलिस ने महिला कर्मचारी के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में श्रम विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला कर्मचारी ने अधिकारी के खिलाफ 12 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद जांच शुरू की गई थी। वहीं, आरोपी अधिकारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।