एक महिला ने आरोप लगाया है कि कानपुर (उत्तर प्रदेश) जा रही निजी बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर कंडक्टर ने उसकी 14-वर्षीय बेटी का रेप किया। 30-वर्षीय महिला ने बस के कंडक्टर व हेल्पर पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। मामले में मंगलवार को फिरोज़ाबाद में केस दर्ज हुआ और रेप का आरोपी गिरफ्तार हो गया है।