महिला का 'जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतेगी, शादी नहीं करूंगी' पोस्टर हुआ वायरल

आईपीएल-2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मैच में 'जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतेगी, शादी नहीं करूंगी' वाला पोस्टर थामे दिखी महिला की तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर पर एक फैन ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल ऐसा होगा।" आरसीबी आईपीएल में तीन-बार (2009, 2011, 2016) रनर-अप रह चुकी है।