महिला के अंतिम संस्कार के दौरान यूपी में जलती चिता पर गिरी अंत्येष्टि स्थल की छत

उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर अंत्येष्टि स्थल की छत गिर गई जिसका वीडियो सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने हादसे का वीडियो शेयर कर लिखा, "भ्रष्टाचारी बीजेपी नेताओं ने श्मशान को भी नहीं छोड़ा...योगी (आदित्यनाथ) जी देखिए और शर्म कीजिए...ये आपके कलंकित, भ्रष्टाचारी और दागदार कार्यकाल के गुनाह हैं।"