महिला के घर के सामने मृत मिला यूपी का शख्स, पुलिस को अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को बताया कि राजेश चौहान नामक 30-35 वर्षीय शख्स गाज़ीपुर में एक महिला के घर के गेट के सामने मृत मिला। बकौल पुलिस, पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को अवैध संबंध के चलते शख्स की हत्या किए जाने की आशंका है।