महिला के पालतू कुत्ते द्वारा भौंकने पर शख्स ने कुत्ते को जान से मारा, मामला दर्ज
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में एक शख्स के खिलाफ जानकार महिला के पालतू कुत्ते को जान से मारने पर एफआईआर दर्ज की गई है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी समेत 4 लोग महिला के घर आए थे जहां उसके पालतू कुत्ते ने शख्स पर भौंक दिया। इसके बाद शख्स ने पास रखा फावड़ा कुत्ते के सिर पर मारा जिससे उसकी मौत हो गई।