inshorts

महिला के सिर के घाव पर एमपी के हेल्थ सेंटर में बांधा गया कंडोम का पैक, सामने आया वीडियो

मध्य प्रदेश में एक बुज़ुर्ग महिला के सिर पर चोट की ड्रेसिंग करते समय पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी ने सिर पर कंडोम का पैक बांध दिया। इसके बाद महिला को मुरैना ज़िला अस्पताल रेफर किया गया जहां ड्रेसिंग बदलते समय मामला सामने आया। अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्रेसर को निलंबित कर दिया गया है।