महिला कैडेट्स का वर्जिनिटी टेस्ट करना बंद कर दिया है: इंडोनेशिया की सेना
इंडोनेशियाई सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल अंदिका परकासा ने बताया है कि सेना में कैडेट्स के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट करना बंद कर दिया गया है। मानवाधिकार समूहों ने इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि, सेना ने पहले कहा था कि यह टेस्ट महिला कैडेट्स की नैतिकता जांचने के लिए ज़रूरी है।