महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिसकर्मी की सुपारी देकर कराई हत्या, दोनों के बीच रहा था अवैध संबंध
महाराष्ट्र में पिछले माह सुपारी देकर 54-वर्षीय पुलिसकर्मी की कार से कुचलवा कर हत्या कराने के आरोप में एक महिला कॉन्स्टेबल को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध रहा था और दो-साल पहले पीड़ित के दूरी बनाने की कोशिश करने पर कॉन्स्टेबल ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत की थी।