कॉन्गो के एक अधिकार समूह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया है कि उग्रवादियों ने एक महिला का दो बार अपहरण किया, बार-बार रेप किया और इंसान का मांस पकाने व खाने को मजबूर किया। बकौल समूह, कोडेको उग्रवादियों ने महिला को उस समय अगवा किया जब वह परिवार के एक अन्य सदस्य के लिए फिरौती देने गई थी।