महिला को अगवा कर राजस्थान में 36 दिन तक किया गया गैंगरेप, छोड़ने के लिए ₹3 लाख लिए

बकौल पुलिस, हरियाणा की 45-वर्षीय महिला को कथित तौर पर अगवा कर 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में बंधक बनाकर रखा गया और कई बार गैंगरेप किया गया। पीड़िता के परिवार ने उसे छुड़ाने के लिए आरोपियों को ₹3 लाख दिए। आरोपियों ने कथित तौर पर उसके आपत्तिजनक वीडियो लीक न करने के एवज़ में रुपए मांगे थे।