बांसवाड़ा (राजस्थान) में महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास और देवरानी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुताबिक, पीड़िता पिछले पांच महीनों से अपने मायके में रह रही थी लेकिन बीते शुक्रवार को जब वह मज़दूरी करने के लिए गांव आई तब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।