मध्य प्रदेश (भोपाल) में एक महिला को बुर्का उतारने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल भोपाल डीआईजी इरशाद वली, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें स्कूटर पर बैठी महिला को अज्ञात लोग बुर्का उतारने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, आगे की जांच जारी है।