महिला को ससुराल में प्रवेश दिलाने पहुंची यूपी पुलिस, दरवाज़ा न खोलने पर बुलाया बुलडोज़र
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन की टीम रविवार को एक महिला को उसके ससुराल में प्रवेश दिलाने पहुंची लेकिन ससुरालवालों ने दरवाज़ा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ने के लिए बुलडोज़र बुलाया जिसके बाद उन्होंने दरवाज़ा खोला। दरअसल, दहेज की मांग को लेकर 2019 में ससुराल से निकाले जाने पर पीड़िता कोर्ट गई थी।