inshorts

महिला जज का पीछा करने व गलत निगाह से घूरने के आरोपी वकील को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला सिविल जज का पीछा करने, गलत निगाह से घूरने व भद्दे कमेंट्स करने के आरोपी वकील मुहम्मद हारून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ज़िला बार असोसिएशन ने वकील की सदस्यता रद्द कर दी है। जज ने आरोप लगाया था कि वकील बीते एक माह से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।