महिला टिकटॉक स्टार को पैसों के लिए लड़कियों का शोषण करने के आरोप में मिस्र में 3 साल की जेल
मिस्र की टिकटॉक स्टार हनीन हौसम को वीडियो-शेयरिंग प्लैटफॉर्म के ज़रिए पैसा कमाने के लिए लड़कियों का शोषण करने के आरोप में एक अदालत ने 3 साल जेल की सज़ा सुनाई है। हनीन ने अपने फॉलोअर्स को लाइव वीडियो बनाकर पैसा कमाने के लिए इन्वाइट किया था और इस मामले में उन्हें मानव तस्करी का दोषी ठहराया गया है।