पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर एक महिला टिकटॉकर के कपड़े फाड़े जाने और यौन शोषण किए जाने के बाद गिरफ्तार किए 155 संदिग्धों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। दरअसल, पीड़िता और उसकी टीम के लोग आरोपियों की पहचान नहीं कर पाए थे। पीड़िता ने 6 आरोपियों की पहचान की थी जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।