आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है। टीम में ऑस्ट्रेलिया से 4, दक्षिण अफ्रीका से 3, इंग्लैंड से 2 और भारत व वेस्टइंडीज़ से 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं। ऋचा घोष टीम में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को 12वें खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया।