महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान
भारत के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया 5 बार की चैंपियन है जबकि भारत ने अभी तक महिला टी20 विश्व कप नहीं जीता है।