महिला टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल हुआ जारी, 6 अक्टूबर को पाक से होगा भारत का सामना

आईसीसी ने बांग्लादेश में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 3 अक्टूबर (गुरुवार) को शुरू होगा और फाइनल 20 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों के बीच ग्रुप चरण में 6 अक्टूबर (रविवार) को सिलहट में मैच खेला जाएगा।