महिला टी20 विश्व कप से बाहर हुईं भारतीय गेंदबाज़ पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा टीम में शामिल

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ पूजा वस्त्राकर श्वसन तंत्र में संक्रमण के कारण महिला टी20 विश्व कप 2023 से बाहर हो गईं हैं। वस्त्राकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑल-राउंडर स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है। राणा ने अब तक 24 टी20I मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 24 विकेट लिए हैं और 65 रन बनाए हैं।

Load More