महिला टी20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं पाकिस्तान की निदा डार
वेस्टइंडीज़ की गेंदबाज़ अनिसा मोहम्मद को पछाड़कर पाकिस्तान की ऑल-राउंडर निदा डार महिला टी20I के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज़ बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2023 के दौरान इंग्लिश कप्तान हीथर नाइट को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब डार के नाम 130 टी20I मैचों में 126 विकेट हो गए हैं।