महिला डॉक्टर ने दिल्ली के एम्स के सीनियर डॉक्टर पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के एम्स की महिला डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है जो फरार चल रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी ने अपने घर पर 26 सितंबर को एक पार्टी के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी (साउथ) बेनिता मेरी जयकर के अनुसार, आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।