मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय स्तर की महिला नेत्र विकलांग खिलाड़ी सुदामा चक्रवर्ती को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने चक्रवर्ती का स्वागत किया और अधिकारियों का परिचय दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ऐसी बेटियां प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव हैं।"