महिला ने 86-वर्षीय बुज़ुर्ग को न्यूड वीडियो कॉल करने के बाद की उगाही, मुंबई में केस दर्ज
मुंबई में एक महिला द्वारा 86-वर्षीय बुज़ुर्ग को न्यूड वीडियो कॉल करने और वीडियो चैट को रिकॉर्ड करने के बाद ब्लैकमेल कर बुज़ुर्ग से करीब ₹3 लाख की उगाही करने को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बुज़ुर्ग के इलाके में ही रहने वाले 58-वर्षीय शख्स से भी इसी तरह कथित रूप से ₹64,000 की उगाही की गई थी।