महिला ने अपने बेटे की कथित गर्लफ्रेंड को एमपी में बीच सड़क पर जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक महिला का अपने बेटे की कथित गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर थप्पड़ मारने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। महिला कह रही है, "तेरे बाप को भी मना किया था...तुझे भी मना किया था...फिर भी तेरी हिम्मत कैसे हुई इससे बात करने की?" बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने उसको बेटे के साथ घूमते पकड़ा था।