महिला ने अस्पताल आए झारखंड के मंत्री से पति के लिए मांगी मदद, उन्होंने किया रक्तदान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को एमजीएम अस्पताल (जमशेदपुर) में एक शख्स के लिए रक्तदान किया। दरअसल, वहां एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री से एक महिला ने मदद मांगी और बताया कि उसके पति को जो ब्लड ग्रुप चाहिए उसका डोनर नहीं मिल रहा। बन्ना ने रक्तदान का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "...मंत्री होने से पहले...मनुष्य हूं।"