आगरा (उत्तर प्रदेश) में पड़ोसी के कुत्ते को बेरहमी से पीटती महिला का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला कुत्ते को कई बार थप्पड़ मारती और उसे गले के पट्टे से पकड़कर 5 बार उठाकर सड़क पर पटकती दिख रही है। आगरा पुलिस ने कहा कि वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।