उत्तराखंड पुलिस ने 30-वर्षीय महिला को अपने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के आरोप में पिथौरागढ़ में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, महिला नीमा देवी ने 17 अक्टूबर को कहासुनी के बाद पति (35) की हत्या कर शव बोरे में ले जाकर छत से फेंक दिया था। हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद हो गया है।