महिला ने एमपी में बाघ के चंगुल से 15 माह के बेटे को छुड़ाया; मां-बेटा अस्पताल में भर्ती

उमरिया (मध्य प्रदेश) में हाल ही में एक महिला ने अपने 15 महीने के बेटे को बाघ के चंगुल से ज़िंदा बचा लिया। महिला अपने बच्चे को शौच करवा रही थी उसी दौरान यह वाकया हुआ। उमरिया के डीएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि महिला व बच्चे को इलाज के लिए जबलपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।