महिला ने खुद को मुगल वंशज बताकर लालकिले पर किया दावा, हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को खुद को आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय के परपोते की विधवा बताकर लाल किले पर अधिकार की मांग कर रही महिला की याचिका को ठुकरा दिया। कोर्ट ने याचिका को "समय की बर्बादी" बताया। कोर्ट ने महिला से पूछा, "आपने 170 साल बाद कोर्ट का रुख किया है, आप ऐसा कैसे कर सकती हैं?"