महिला ने खेत की जुताई रोकने के लिए यूपी में ट्रैक्टर के आगे बच्ची को फेंका; सामने आया वीडियो
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में 2 भाइयों में खेत के बंटवारे से जुड़े विवाद के बीच एक भाई की पत्नी द्वारा खेत की जुताई रुकवाने के लिए अपनी बच्ची को ट्रैक्टर के पहिए के आगे फेंकने का वीडियो सामने आया है। ट्रैक्टर रुकने पर महिला ने बच्ची को उठाया था। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज इस मामले की जांच करेंगे।